देहरादून, मार्च 26 -- कैंट विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मेयर सौरभ थपलियाल से मिला। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याएं मेयर के सामने रखी। कांग्रेसी नेता अभिनव थापर के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने पटेलनगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी और सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति की समस्या बताई।उन्होंने विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक समेत कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।इस दौरान लगभग 50 स्थानीय लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी मेयर को दिया गया।मेयर सौरभ थपलियाल ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में चरणजीत कौशल, सौरभ शर्मा और हेमंत माटा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.