काशीपुर, जून 13 -- दुकान के सामने कार खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवारों ने काशीपुर के मेयर दीपक बाली के भतीजे का अपहरण कर लिया। आरोपी मारपीट करने के बाद उसे डिग्री कॉलेज के सामने फेंक गए। हर्षित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।क्या है मामला? टांडा उज्जैन निवासी हर्षित बाली ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि टांडा उज्जैन में ही उसकी दुकान के आगे एक कार आकर रुकी। दुकान के सामने से कार हटाने को कहने पर उसमें सवार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरुप्रेम सिंह बाहर निकला और अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर गुरुप्रेम ने फोन करके तीन अन्य व्यक्तियों को बुला लिया। आरोपी काले रंग की स्कार्पियो से आए और उन्होंने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।पुलिस ने दर्ज किया मामला काशीपुर के एएसपी अभय सिंह ने बताया कि त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.