मेयर के बड़े भाई का निधन
आदित्यपुर, मई 10 -- गम्हरिया, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार के बड़े भाई बुद्धेश्वर सरदार का शुक्रवार देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा धीराजगंज स्थित आवास से निकाली गई। निधन की सूचना मिलते ही डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, नगर निगम के कई पदाधिकारी, विभिन्न वार्डों के पार्षद और कई सामाजिक संगठनों के लोग धीराजगंज पहुंचे। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद के शव पहुंचते ही अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.