मेरठ, अप्रैल 3 -- पूर्व ग्राम प्रधान की शिकायत पर वार्ड-8,लिसाड़ी का मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने जायजा लिया। मेयर के निरीक्षण में पूरा इलाका बदहाल मिला। क्षेत्र की जनता जलभराव से त्रस्त मिली। लोगों ने मेयर को जलभराव के बीच ले जाकर नरक सा हाल दिखाया।गत गुरुवार को ही लिसाड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान ने मेयर से मिलकर शिकायत की थी। शुक्रवार को मेयर ने सबसे पहले लिसाड़ी प्राइमरी स्कूल और मंदिर वाली गली का जायजा लिया। निरीक्षण में गलियों की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां साल भर जलभराव रहता है और बारिश में स्थिति नारकीय हो जाती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वार्ड 8 से 75 तक नाला निर्माण तो हो रहा है, लेकिन वार्ड 75 के कुछ लोगों द्वारा नाले को अवरुद्ध करने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जब मेयर वार्ड-75 क...