मेयर के आदेश की अनदेखी, कूड़े का ढेर लगा
लखनऊ, जून 2 -- बड़े मंगल पर भी नहीं उठा कचरा घर-घर कूड़ा उठान ठप, बदबू से लोग बेहाल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महापौर सुषमा खर्कवाल लगातार बैठकों में अधिकारियों और निजी एजेंसियों को घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के हालात महापौर के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बड़े मंगल जैसे महत्वपूर्ण दिन पर भी राजधानी के कई इलाकों में न तो घरों से कूड़ा उठाया गया और न ही कूड़ा स्थलों से कचरे का निस्तारण हुआ। परिणामस्वरूप सड़कों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे रहे और लोग दिनभर बदबू व गंदगी से जूझते रहे।
कूड़े के ढेर से परेशानियां मंगलवार को इंदिरा नगर के सेक्टर-18 स्थित सी-459 के पास कूड़े का बड़ा ढेर पड़ा रहा। गोखले मार्ग पर भी दोपहर बाद तक कचरा नहीं उठाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैलती र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.