जमशेदपुर, मार्च 6 -- मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग कार्य शुरू कराया है। इसके तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम सड़कों, गलियों और नालियों की व्यापक सफाई कर रही है। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीनों के माध्यम से नियमित छिड़काव किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ मानगो का निर्माण उनकी प्राथमिकता है, और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मच्छरों और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान को तेज किया जाए। इसके साथ ही कचरा उठाव की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। सुधा गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में मानगो को स्वच्छ, व्यवस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.