लखनऊ, जून 21 -- व्हाट्सऐप पर लिखा-दो साल से वार्ड को अतिरिक्त निधि नहीं मिली भाजपा पार्षद ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम की चौपाल अब सियासी और संगठनात्मक विवाद का केंद्र बनती दिख रही है। विद्यावती प्रथम वार्ड की पार्षद प्रतिमा विमल तिवारी ने महापौर सुषमा खर्कवाल को व्हाट्सएप पर एक खुला पत्र लिखकर चौपाल कार्यक्रम के दौरान हुई टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय मंच पर विकास कार्यों के श्रेय और उनके वार्ड के विकास को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई।

वार्ड को दो वर्षों से नहीं मिली अतिरिक्त निधि पार्षद ने लिखा है कि 18 जून को आयोजित चौपाल में एक विपक्षी दल से चुनाव लड़ चुके व्यक्ति द्वारा पार्क निर्माण को लेकर सवाल उठाया गया, लेकिन चर्चा का केंद्र ...