भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में सामान्य बोर्ड की बैठक को लेकर खींचतान तेज हो गई है। मेयर की चुप्पी और बैठक की तिथि निर्धारित न होने से पार्षदों में गहरा असंतोष है। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की थी, लेकिन वहां से भी स्पष्ट जवाब न मिलने पर अब पार्षदों ने अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करने की तैयारी कर ली है।नगर निगम में 15 से 20 अप्रैल के बीच स्थायी समिति का चुनाव होने की संभावना है। पार्षद चाहते हैं कि इससे पूर्व हर हाल में सामान्य बोर्ड की बैठक हो। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मेयर की सहमति के बिना तिथि तय नहीं हो सकती। इस पर सशक्त स्थाई समिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर और संजय कुमार सिन्हा ने नगर निगम अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि यदि मेयर बैठक नहीं बुलाती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.