धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, गंगेश गुंजन। वार्ड नंबर सात के पार्षद अरुण चौहान धनबाद के नए डिप्टी मेयर बन गए। अरुण को डिप्टी मेयर बनवाकर मेयर संजीव सिंह ने साबित कर दिया कि शहर की जनता के बाद 55 पार्षदों के बीच भी उनकी मजबूत पकड़ है। बाघमारा से आने वाले अरुण के लिए बीते 15 दिनों से मेयर संजीव सिंह खुद लॉबिंग कर रहे थे। सांसद ढुलू महतो के गढ़ बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से नया नेता तैयार कर मेयर ने दूर की राजनीतिक चाल चली है। निगम चुनाव के दौरान सांसद और संजीव सिंह के बीच की तल्खी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था। डिप्टी मेयर के लिए संजीव सिंह का अरुण चौहान को समर्थन करना इसकी अगली कड़ी मानी जा रही है। पार्षद अरुण चौहान की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। इनके बड़े भाई हरेंद्र चौहान झामुमो महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। बिना किसी राजनीतिक अनुभव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.