धनबाद, मार्च 20 -- नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने और जीतने वाले संजीव सिंह ने चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा से दूरी बरकरार रखी है। मेयर बनने के बाद शहर में जगह-जगह लगायी गई होर्डिंग्स में संजीव सिंह के साथ चार लोगों की तस्वीर है, लेकिन इसमें भाजपा विधायक और उनकी पत्नी रागिनी सिंह की तस्वीर नहीं है। मेयर संजीव सिंह ने चुनाव के दौरान भी अपनी पत्नी सह विधायक रागिनी सिंह को अपने प्रचार से दूर रखा। भाजपा की विधायक होने की वजह से उन्होंने भी कभी सार्वजनिक मंच से संजीव सिंह का प्रचार नहीं किया। अब संजीव सिंह चुनाव जीतकर मेयर बन गए हैं, लेकिन इसके बाद भी भाजपा से जुड़े सवालों को हंसते हुए टाल देते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भी उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वह किसी भी दल के मेयर नहीं हैं। उन्हें जनता ने धनबाद का मेयर चुना है और वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.