हरिद्वार, मार्च 30 -- मायापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में होनहारों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा। सोमवार को इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर किरन जैसल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाफल के बाद छात्रों के जीवन की नई शुरुआत होगी। अब वे नई कक्षा में प्रवेश करते हुए ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में छात्र-छात्राएं अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान नारायणी अधिकारी, यश बौड़ाई, पार्थ मोदी, आराध्या काला और पलक समेत कई छात्र-छात्राओं को शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संत दिवाकर, प्रधानाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.