आगरा, अप्रैल 13 -- सराफा कारोबारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को फिलहाल खत्म कर दिया है। सोमवार को मेयर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया। साथ ही आगाह किया कि अगली कार्यकारिणी बैठक में यदि यह शुल्क समाप्त नहीं किया गया तो व्यापारी फिर आंदोलन करेंगे। सोमवार को इस शुल्क का विरोध कर रहे आगरा सराफा एसोसिएशन के सदस्य नगर निगम में मेयर हेमलता दिवाकर से मिले। कहा कि यह शुल्क जायज नहीं है। जब जीएसटी लागू किया गया था, तब अनेकों टैक्स उसमें समाहित किए जाने की बात कही गई थी। उसके बावजूद इस टैक्स को लाया गया। सराफों के लिए और भी अधिक मुश्किल रही। उनके लिए टैक्स टर्नओवर के अनुसार चार हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक रखा गया है।मेयर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आगामी कार्यकारिणी बैठक में ट्रेड ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.