धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद में लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह का आमंत्रण रद्द किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में रविवार को लोयाबाद में उप महापौर के नेतृत्व में नगर निगम के 55 वार्डों के पार्षद एकजुट हुए और घटना की कड़ी निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह का नाम पहले से शामिल था, लेकिन बाद में धनबाद रेल अधिकारियों द्वारा उनका आमंत्रण रद्द कर दिया गया। इस घटना को पार्षदों ने मेयर का सार्वजनिक अपमान बताते हुए साजिश करार दिया। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप महापौर अरुण चौहान ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण के मेयर का आमंत्रण रद्द करना निंदनीय है और यह उनकी छवि धूमिल करने की साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने धनबाद डीआरएम से पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.