काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने शनिवार को पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जाधारी बनी भाजपा नेत्री सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। मेयर बाली ने उनके मंगलमय एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सीमा चौहान पार्टी की जुझारु और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपकर एक सराहनीय कार्य किया है, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...