धनबाद, फरवरी 26 -- डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीसी ने कहा कि होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निकय चुनाव में विजय होने वाले मेयर और वार्ड पार्षदों को विजय जुलूस निकालने के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेनी अनिवार्य है। इसके अलावा चुनाव को लेकर शहर में लगे प्रत्याशियों के झंडे, बैनर, पोस्टर इत्यादि को हटाने का भी आदेश जिला प्रशासन ने दिया है। डीसी ने कहा कि निकाय चुनाव की तरह होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। साथ ही शांति समिति की बैठक में जो समस्याएं आईं हैं, उसका समाधान करने का प्रयास किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.