रुडकी, मार्च 13 -- पांच दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। मेयर अनीता अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी के साथ स्थाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय से सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी संविदा या नियमित किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले पांच दिन से हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताली कर्मचारियों और निगम अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...