मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चैती छठ को लेकर घाटों पर निगम के स्तर से तैयारी रफ्तार पकड़ने लगी है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम मेयर निर्मला देवी व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने दो छठ घाटों का निरीक्षण किया। इनमें रामदयालुनगर में आरडीएस कॉलेज परिसर स्थित पोखर और विश्वविद्यालय पोखर शामिल है।दोनों घाटों पर सफाई का काम चल रहा है। मेयर ने समय से पहले सफाई, चूना-ब्लीचिंग छिड़काव, चेजिंग रूम, बेरिकेडिंग, लाइटिंग आदि का इंतजाम पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही घाटों से जुड़े रास्तों की साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग-चूना पाउडर के छिड़काव के निर्देश भी दिए। इस दौरान सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार, सफाई प्रभारी अजय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सिटी मैनेजर के मुताबिक तालाबों में पानी को साफ करने के लिए फिटकिरी डाला जाएगा। इस...