गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमीत कुमार ने ऑफिसर कॉलोनी में निगम की नई बिल्डिंग में पदभार भी ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण पर निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने मेयर व डिप्टी मेयर को बूके और शॉल देकर स्वागत किया। मौके पर सभी वार्ड के पार्षदों को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व शपथ समारोह स्थल से लेकर पदभार ग्रहण और इसके बाद तक मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। मेयर और डिप्टी मेयर ने सबकी बधाई देकर लोगों से कहा कि शहर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.