मेयर आवास के सामने वाला रेलवे फाटक आज से 27 मई तक बंद
शाहजहांपुर, मई 26 -- शाहजहांपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, जिला अधिकारी (डीएम) कंपाउंड की तरफ जाने वाले राहगीरों के लिए बेहद जरूरी खबर है। मेयर अर्चना वर्मा के आवास के सामने स्थित रेलवे फाटक संख्या-321 आज से आगामी 27 मई तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक पर होने वाले मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता (ADEN) ने बताया कि रेलवे ट्रैक के बीच और आसपास 'रबर पैड सड़क' बनाने का आधुनिक कार्य शुरू किया जा रहा है। इस तकनीक के लगने से भविष्य में क्रॉसिंग पार करते समय वाहनों को झटके नहीं लगेंगे और सफर आरामदायक होगा। इसी निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।चूंकि यह क्रॉसिंग सीधे कलेक्ट्रेट और वीआईपी इलाकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.