फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मेयर प्रवीण बत्रा जोशी आज जनसुनवाई करेंगी। यह समाधान शिविर नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां लोग अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और मौके पर ही निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। नगर निगम की ओर से अब हर सोमवार को नियमित रूप से समाधान शिविर लगाने की योजना तैयार की जाएगी। गर्मी बढ़ने के साथ पानी और सीवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। जनसुनवाई में पानी, सीवर, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़कों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेयर स्वयं मौजूद रहकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी, वहीं नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा भी शिकायतों की समीक्षा कर त्वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.