मेयर अरविंद राणा के घर से एसआईआर की हुई शुरुआत
हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 12 में अभियान की शुरुआत नगर के प्रथम नागरिक मेयर अरविन्द राणा के आवास से हुई। यह भी पढ़ें- जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी अपनी टीम के साथ मेयर के आवास पहुंचीं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर मेयर अरविन्द राणा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने बीएलओ के साथ पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। नागरिकों को चाहिए कि वे फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दी गई जानकारियों को सही-सही भरने के बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.