जमशेदपुर, मार्च 15 -- मानगो नगर निगम की मेयर व वार्ड सदस्य, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष व वार्ड सदस्य और चाकुलिया नगर पंचायत की अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण सोमवार से लगातार तीन दिन तक चलेगा। यह काम आमसभा सह पहली बैठक में होगा। सोमवार को जुगसलाई, मंगलवार को मानगो और बुधवार को चाकुलिया में निर्वाचित नगर निकाय प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। तीनों दिन, तीनों नगर निकायों में शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष व डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। शपथ ग्रहण और उप मेयर एवं उपाध्यक्षों के चुनाव के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जहां पर शपथ ग्रहण और चुनाव संपन्न होगा, वहां कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। उक्त परिसर में सिर्फ निर्वाचन से संबंधित अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे। जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव सह अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.