सराईकेला, मार्च 23 -- सरायकेला,संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची मारवाड़ी भवन सभागार में मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और रांची के पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय, विशिष्ठ अतिथि के रूप में यूपीएससी की सफल अभ्यर्थी ईशा जैन, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, सरायकेला के नपं अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और समाज के कई निकायों के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव विनोद जैन, अध्यक्ष मारवाड़ी सहायक समिति पवन शर्मा, संयोजक सुभाष पटवारी और ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी विचार रखे और समाज के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। मनोज कु...