मेमौरा टाउनशिप में प्लॉट के नाम पर साढ़े 37लाख ठगे
लखनऊ, अगस्त 19 -- मेमौरा स्थित जिंदल प्लॉट्स एंड फार्म हाउसेस टाउनशिप में प्लॉट देने के नाम पर एक रियल एस्टेट कंपनी ने रिटायर बैंककर्मी समेत तीन लोगों से 37.48 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर महानगर पुलिस ने कंपनी निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विपुलखंड-2 निवासी जगजीत प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2013 में पोलार्स ग्रुप के संचालक सुशील श्रीवास्तव से प्लाट खरीदने के लिए मिले थे। सुशील ने खुद को महानगर न्यू हैदराबाद की कंपनी एलडीआरसी कंस्ट्रक्शन का एजेंट बताया और मेमौरा, बिजनौर में बन रही टाउनशिप के बारे में जानकारी दी। कंपनी निदेशक मुकेश कुमार जिंदल से मिलवाकर टाउनशिप का नक्शा और दस्तावेज दिखाए गए। जगजीत ने 1000 वर्गफुट का प्लॉट 5.40 लाख रुपये में तय किया और 17 सितंबर 2013 को चेक से भुगतान कर दिया। 11 अप्रैल 2015 को अपंजीकृत विक्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.