मेमो ट्रेन से भटककर बिंदकी रोड पहुंची मासूम
फतेहपुर, जून 18 -- बिंदकी। कानपुर से मेमो ट्रेन में चढ़ी चार वर्षीय शब्बो बुधवार रात करीब नौ बजे बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद वह पैदल पहुर तिराहे से विशनामऊ की ओर जाने लगी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शब्बो और पिता का नाम सलमान बताते हुए कानपुर के सेंट्रल स्टेशन क्षेत्र का निवासी होना बताया। सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्ची को अपने साथ फतेहपुर ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.