फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मेमू सेवा शुरू होने से फरीदाबाद से पुरानी दिल्ली जाना आसान होगा। इससे आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा। पुरानी दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर मेमू ट्रेन सेवा के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। नई मेमू सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में दिल्ली और फरीदाबाद के बीच करीब पांच हजार से अधिक यात्री ट्रेनों के जरिए सफर करते हैं। प्रस्ताव के अनुसार मेमू ट्रेन हर रोज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 11 बजकर 45 मिनट पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में द...