मेमू ट्रेन से 24.48 लीटर शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
सासाराम, अगस्त 5 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम आरपीएफ ने 13554 डाउन आसनसोल मेमू एक्सप्रेस से 24.480 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में आरपीएफ और सीपीडीएस टीम ने कुदरा स्टेशन से संदिग्ध महिलाओं पर नजर रखते हुए सासाराम स्टेशन पर जांच की। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र की रेखा देवी और वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र की ज्योति देवी के रूप में हुई है। बरामद शराब और दोनों आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.