जमुई, अप्रैल 6 -- झाझा, निज संवाददाता। रविवार को कई मेमू ट्रेनों के रद्द रहने व उधर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के घंटों की देरी से चलने की वजह से मुसाफिर हल्कान-परेशान रहे। हालांकि आसनसोल रेल डिवीजन के विभिन्न रेलखंडों में ट्रैक मेंटेनेंस का कार्यक्त्रम पूर्व निर्धारित होने के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को परिचालित होने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की सूचना पूर्व में ही दे रखी थी। किंतु,बड़ी संख्या में ऐसे भी मुसाफिर थे जो उक्त सूचना से अनभिज्ञ थे। ऐसे कई मुसाफिरों का कहना था कि उन्हें ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की जानकारी स्टेशन पहुंचने के बाद ही हो पाई थी। ऐसे में आग उगलती धूप व गर्मी के बीच स्टेशन पर घंटों तक ट्रेन का इंतजार उन बेचारों के लिए परेशानी व मुसीबत का सबब बन जाता दिखा। कइयों को पानी की परेशानी से भी जूझते देखा गया। चूंकि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.