जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर बादामपहाड़ रेल मार्ग स्थित गुरूमहिसानी में मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ जख्मी हो गया। घटना बीते रात ट्रेन के टाटानगर आने के दौरान हुई थी। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर लाइन पर जख्मी अधेड़ को उठाकर रायरंगपुर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। इधर, टाटानगर आरपीएफ जख्मी पर नजर रखे हुए हैं ताकि, होश आने पर ट्रेन की चपेट में आने का कारण स्पष्ट हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...