बगहा, मई 3 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज से दरभंगा तथा सिकटा से मुजफ्फरपुर के लिए मेमू ट्रेनों के परिचालन के लिए टाइमिंग घोषित होने के बाद भी ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। इसको लेकर रेल यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। रेल यात्री अमरजीत कुमार,सुरेन्द्र सिंह,दीपक पटेल आदि ने बताया कि पिछले सप्ताह में ही इन दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू होना था। किंतु अब तक ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बड़ी लाइन बनने के बाद नरकटियागंज से दरभंगा के लिए चलने वाली यह पहली पैसेंजर ट्रेन होगी। वहीं सिकटा स्टेशन से भी पहली बार मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन मिलेगी। इसको लेकर यात्रियों में काफी उत्साह है लेकिन दोनों मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं होने पर लोगों में धीरे धीरे निराशा घर करने लगी है。

ट्रेन परिचालन की जानक...