जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- टाटानगर यार्ड में ट्रेनों के परिचालन को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की सुविधा के लिए चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल परिवर्तन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये ट्रेनें 9 अक्टूबर 2026 तक टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार, 68004 (गुआ-टाटानगर), 68019 (टाटानगर-गुआ), 68020 (गुआ-टाटानगर) और 68009 (टाटानगर-चक्रधरपुर) का टर्मिनल पहले ही टाटानगर से आदित्यपुर स्थानांतरित किया गया था। यह व्यवस्था टाटानगर यार्ड में परिचालन के दौरान ट्रैफिक और ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव को कम करने के उद्देश्य से की गई थी। रेलवे की ओर से बताया गया है कि टर्मिनल परिवर्तन के बाद यार्ड में ट्रेनों के परिचालन में सुधार हुआ है। यह भी पढ़ें- राउरकेला-टाटानगर मेमू 4 से 13 अक्तूबर तक रद्द इसी को देखते हुए व्यवस्था को अगले 15 दिनों के ल...