धनबाद, नवम्बर 4 -- धनबाद। आसनसोल से वाराणसी के बीच चलने वाली 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस मेमू की जगह पुरानी पारंपरिक आईसीएफ रेक के साथ चलेगी। ट्रेन में 12 बोगियां जोड़ी जाएंगी। 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस पांच नवंबर से चार दिसंबर तक और 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस पांच नवंबर से पांच दिसंबर तक आईसीएफ बोगी के साथ चलेगी। इसमें 10 कोच जनरल और दो लगेज कोच होंगे। यह भी पढ़ें- कोलकाता-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 13 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...