बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। किरतपुर के गांव मेमन सादात में इस बार ईद-उल-फितर की नमाज शिया समुदाय ने काले कपड़े पहनकर गमगीन माहौल में अदा की। नमाजियों ने काले कपड़े और बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर अमेरिका और इजरायल के हमलों पर अपना विरोध जताया। शनिवार को ईदगाह में मौलाना शेर अली की इमामत में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाज से पहले और बाद में मजलिस हुई जिसमें, मौलाना ने हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए शांति और इंसानियत की अपील की। नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने विचार रखे। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने जंग में ईरान के शहीद हुए लोगों के लिए मगफिरत की दुआ कराई गई। नमाजियों ने विश्व के विभिन्न हिस्सों में हो रहे संघर्षों में मारे गए लोगों के लिए दुआ की और अमन कायम होने की कामना की। सुरक्षा व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.