रामपुर, अप्रैल 20 -- मिलकखानम। थाना क्षेत्र के कुवरपुर नानकार निवासी अकरम खां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा सोमवार को करीब ग्यारह बजे अपने घर के पास बकरी चराने के लिए जा रहा था कि रास्ते मे अयूव का खेत आ गया, जिससे बकरी का बच्चा मेमना खेत में चला गया। खेत स्वामी अयूव ने ईंट मारकर मेमने को घायल कर दिया जिससे उसकी गरदन व खोपड़ी में गम्भीर चोट आई। शिकायत करने पर अयूव व उसके साथी ने अकरम को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- खेत गए युवक पर हमला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- गन्ना चराने से मना करने पर पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.