मेपल्स गर्ल्स कालिज की छात्राओं ने गुरुजनों को किया नमन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- मेपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज में गुरू पूर्णिमा पर संस्थान में श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने गुरूजनों का ध्यान कर उनको नमन किया और अपने-अपने गुरूजनों के व्यक्तित्व के बारे मे अवगत कराया। संस्थान की अध्यक्ष अनन्या गर्ग के द्वारा अपने संदेश में कहा कि एक श्रेष्ठ गुरू ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की नींव रखता है। संस्थान की डायरेक्टर दिव्या जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण निष्ठा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की सराहना की तथा छात्राओं से गुरूजनों के मार्गदर्शन का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.