शामली, मई 1 -- शामली। संवाददाता शहर के मेपल्स एकेडमी में गुरुवार को अप्रैल माह में जन्मे नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं का सामूहिक जन्मदिवस हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। विद्यालय में आयोजित समारोह में नर्सरी कक्षा के मिसबाह और वृणिका, केजी के भूविका, कक्षा एक के वाशु वर्मा और आयुष तथा कक्षा दो के अध्यात्म, पीहू, माहिरा, वैदिक, जयंत और दोनात्र का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विशेष महसूस कराना और उनमें अपनत्व की भावना विकसित करना रहा। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक गढ़ रहा द सनराइज़ जूनियर स्कूल मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंघल, प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा,...