सहारनपुर, मार्च 31 -- देवबंद। मेपल्स एकेडमी में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इसमें मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की चांसलर प्रोफेसर विमला और कैनरा बैंक ब्रांच मैनेजर पारुल किनरा व डॉ. मीनाक्षी त्यागी ने विद्यार्थियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में प्रोफेसर विमला ने विद्यार्थियों को लगातार मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कक्षा प्री-नर्सरी से 9 व 11 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए। शिक्षण व अन्य क्षेत्रों में स्वयं को पहले से बेहतर सिद्ध करने वाले विद्यार्थियों को वैलडन कीप इट अप पुरस्कार दिया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्टूडेंट ऑफ द...