मुजफ्फर नगर, मई 15 -- बुढ़ाना। मेपल्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम में लविश, अरीबा और वंश जैन ने जिला टॉप-10 सूची में जगह बनाकर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। समारोह में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने बताया कि मेपल्स एकेडमी ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा लविश चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।विद्यालय की मेधावी छात्रा अरीबा मेहर ने 96 प्रतिशत तथा प्रतिभाशाली छात्र वंश जैन ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाते हुए मेपल्स एकेडमी का नाम गौरवान्वित किया। यह भी पढ़ें- नित्या गर्ग का शिक्षिकाओं और छात्राओं ने किया सम्म...