अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। 132 केवी दर्शननगर विद्युत उपकेन्द्र से मेन सप्लाई फेल होने के कारण बुधवार की शाम करीब पौने सात बजे सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़े कई इलाकों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन, मोदहा के अलावा कई कालोनियों और मोहल्लों में लोग करीब डेढ़ घंटे तक अंधेरे में रहे। पौने सात बजे अचानक गुल रही बिजली रात करीब नौ बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...