मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से पांच लाख की आबादी प्रभावित
देवरिया, जून 30 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। 33 केवी मेन लाइन सोमवार को साढ़े सात बजे अचानक ब्रेक डाउन हो गया। जिससे 128 गांव की बिजली आपूर्ति 11 घंटे तक ठप रही। इससे नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब 5 लाख आबादी को उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बिजली कर्मियों के साथ निगम के अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद सायं 6.30 बजे फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति तरकुलवा 33/11 केवी उप केंद्र की मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, गोपालपुर, रतनपुरा, सिरवनिया सहित दर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.