कोडरमा, जून 27 -- झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया पावर हाउस में मेन लाइन का जंफर कटने से शनिवार की सुबह करीब दो घंटे बिजली शहरी क्षेत्र में प्रभावित रही। पावर सब स्टेशन के कर्मियों ने बताया कि शनिवार की सुबह 5.25 से 7.40 (करीब दो घंटा) बिजली बाधित रही। बिजली बाधित रहने से लोगों के घरों में सुबह मोटर नहीं चल सके, जिससे टंकी में पानी नहीं भरे जा सके। वहीं गर्मी से भी लोग बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- फरीपान में बिजली सब स्टेशन निर्माण की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...