लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सड़कों के किनारे बने अवैध दुकानों और अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से माइकिंग के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी जा रही है। नगर परिषद के वाहन से पूरे नगर परिषद क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर दुकानदारों और स्थानीय लोगों कों चेतावनी दी और कहा की मेन रोड से 15 फीट के अंदर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से की जा रही माइकिंग में कहा जा रहा है कि जिन दुकानदारों ने सड़क किनारे दुकान बढ़ाकर अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं निर्धारित सीमा के अंदर अपनी दुकान को हटा लें। अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद की टीम बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटा देगी। इसके लिए संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.