खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के मेन रोड व मील रोड काफी व्यस्त व अत्यधिक आवाजाही वाला पथ है। मेन रोड में मुख्य रूप से लोग कपड़े की खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहां सड़क के बाद दुकानदारों ने अपने अपने दुकानों के सामने फ्लैंक को खाली नहीं छोड़ा है। जिससे खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग अपने अपने बाइकों को सड़क किनारे दुकान के सामने ही पार्क करते हैं। ऐसे में दोनों ओर से बाइकों के पार्किंग के कारण अक्सर यहां जाम लगती है और लोगों को आवाजाही करने में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शहर के मील रोड का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस पथ में क ई किराना व अन्य थोक दुकानें हैं। यहां पर प्रतिदिन छोटे मालवाहक वाहनों की भी पार्किंग होती है। इसके स्थायी समाधान के लिए विकल्प तलाशने की जरूरत है। जिससे समस्या दूर हो सके।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.