रांची, जून 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक दुकान के आगे ठेला-खोंमचा लगवाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकान के बाहर वाहन व्यवस्थित तरीके से नहीं खड़ा करने पर भी कार्रवाई होगी। फुटपाथ पर दुकान सजाने वाले वेंडरों पर राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होने पर भी कार्रवाई होगी। मेन रोड में सुगम यातायात को लेकर मंगलवार को रांची यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने वेंडर व दुकानदारों के साथ डेली मार्केट थाना परिसर में बैठक की। उन्होंने सपष्ट किया कि किसी भी स्थिति में मेन रोड में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- जाम लगा तो सस्पेंड होंगे जवान, CM हेमंत सोरेन की फटकार के बाद ऐक्शन मोड में पुलिस बैठक में सड़क किनारे अवैध तरीक...