लखीमपुरखीरी, जून 22 -- बारातियों की बस में करंट लगने से एक महिला की मौत की घटना के 11 दिन बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण किए दुकानदारों के सामान हटवाए गए। मिठाई की दुकानों के बाहर रखे काउंटर हटाए गए, वहीं दुकान के आगे प्लास्टिक की पन्नी और टीनशेड लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए। कार्रवाई के दौरान खीरी थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। नगर पंचायत खीरी के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार तथा लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने अभियान की निगरानी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ...