रुडकी, मार्च 5 -- रुड़की के मेन बाजार, बीटी गंज, सिविल लाइन और मच्छी चौक में गुरुवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। नो-एंट्री के बावजूद चार पहिया वाहनों की एंट्री और अवैध पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाजारों में चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री के बावजूद बड़ी संख्या में कारों और अन्य भारी वाहनों के प्रवेश ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर नो-पार्किंग जोन में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण सड़कें संकरी हो गईं, जिससे दोपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया। मच्छी चौक और बीटी गंज जैसे संकरे रास्तों पर वाहनों की कतारें लगने से काफी देर तक यातायात रेंगता रहा। जिससे आम पब्लिक को दिक्कतें हुई। स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.