मेन पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित
मुंगेर, मई 16 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत औड़बगीचा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में हर घर नल-जल योजना का मेन पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से भारी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप फटने के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 12 परिवारों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़क किनारे पानी बहने से कीचड़ और जलजमाव की स्थिति भी बन गई है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पाइप की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और प्रभावित परिवारों को नियमित जलापूर्ति बहाल हो सके।---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.