जमशेदपुर, फरवरी 28 -- कोलकाता। जमशेदपुर एफसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट बंगाल एफसी को उनके घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में 2-1 से हरा दिया। सब्स्टीट्यूट रेई ताचिकावा के 87वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल ने टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर ने आक्रामक खेल दिखाया, हालांकि पहला गोल मेजबान टीम ने 41वें मिनट में किया। दूसरे हाफ में स्टीफन एजे ने कॉर्नर पर शानदार हेडर से बराबरी दिलाई, जिससे मुकाबला रोमांचक हो उठा। इसके बाद मेन ऑफ़ स्टील ने लगातार दबाव बनाए रखा। सनन मोहम्मद के बेहतरीन पास पर ताचिकावा ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। गोलकीपर अल्बिनो गोम्स की शानदार बचावों ने भी जीत सुनिश्चित की। लगातार तीसरी जीत के साथ जमशेदपुर ने लीग में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.