बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में सेंट्रल जोन अंडर-23 के मुकाबले में सुपौल ने सहरसा को आठ विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 46 ओवर में 254 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सीतांशु ने 37 व आयुष ने 36 रनों का योगदान दिया। वहीं, सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनमोल ने चार और दिवाकर झा ने तीन विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने 31 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें गगन ने 74 व सुशांत ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं, अमन ने नाबाद 52 रन का योगदान देते हुए टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष व न्यूटन ने एक-एक विकेट प्राप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.