रांची, जून 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया ने की। उन्होंने सभी सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि जिन विद्यालयों में 50 से कम नामांकन है, वहां के प्रभारियों के साथ अलग से बैठक कर पोषक क्षेत्र के शिशु पंजी को अद्यतन करते हुए नामांकन और उपस्थिति की समीक्षा की जाए। उन्होंने यह...